Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदपरीक्षा में कुत्ते का नाम शेरू या राम सवाल पड़ा भारी, महासमुंद डीईओ विजय...

परीक्षा में कुत्ते का नाम शेरू या राम सवाल पड़ा भारी, महासमुंद डीईओ विजय लहरे निलंबित

महासमुंद। चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में कुत्ते के नाम के विकल्प में भगवान राम का नाम छापने का मामला DEO विजय कुमार लहरे पर भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

*क्या है पूरा मामला:*

8 जनवरी 2026 को प्रकाशित खबर में चौथी कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के प्रश्नपत्र में आपत्तिजनक सवाल का खुलासा हुआ था। प्रश्न में कुत्ते के नाम के लिए दिए गए विकल्पों में भगवान राम का नाम शामिल था। इस सवाल से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और विवाद खड़ा हो गया।

जांच में सामने आया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और वितरण की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की थी। लेकिन पूरी प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई।

*सिर्फ प्रश्नपत्र विवाद ही नहीं, ये हैं अन्य वजहें:*

विजय लहरे पर कार्रवाई केवल प्रश्नपत्र विवाद को लेकर नहीं हुई। शासन ने निलंबन आदेश में 5 बड़े कारण गिनाए हैं:

1. *परीक्षा में घोर लापरवाही* – प्रश्नपत्र बनाने में गंभीर चूक

2. *धार्मिक भावना आहत* – आपत्तिजनक सवाल से लोगों में नाराजगी

3. *हाईकोर्ट मामले में ढिलाई* – समय पर कार्रवाई नहीं की

4. *विभागीय आदेशों की अनदेखी* – लगातार निर्देशों की अवहेलना

5. *ऑडिट में गड़बड़ी* – वित्तीय अनियमितताएं पकड़ी गईं

*अब रायपुर अटैच, बी.एल. देवांगन को प्रभार:*

शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में विजय लहरे रायपुर संभागीय कार्यालय में अटैच रहेंगे और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

वहीं महासमुंद जिले का प्रभार अब उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय बी.एल. देवांगन को सौंपा गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular