
महासमुन्द। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन के अंतर्गत पंचायत एवं बूथ कमेटी गठन के तहत संगठन को निचले स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार व महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ब्लॉक अध्यक्ष करण दीवान के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष घनश्याम धांधी और सेक्टर प्रभारी देवराज शाह ठाकुर के द्वारा कौहाकुडा सेक्टर के ग्राम पंचायत ठाकुर दिया खुर्द और ग्राम पंचायत अरंड गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर गांव में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी में जिम्मेदारी देते हुए बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी का गठन किया गया।
इसके अंतर्गत खल्लारी विधान सभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत ठाकुर दिया खुर्द और अरंड में पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी का गठन किया गया।

इस अवसर पर ठाकुर दिया खुर्द के पूर्व सरपंच व वरिष्ठ कांग्रेसी पंचराम कुंवर, महिला कांग्रेस के सक्रिय नेता आरती नायक, टीकाराम सिक्या, अशोक नायक, चैती बाई नायक, मोहन लाल बरिहा, भागीरथी नायक, भरत साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




