Monday, February 16, 2026
Homeमहासमुंदपत्रकार कल्याण महासंघ की बैठक में संघ के विस्तार पर हुई चर्चा

पत्रकार कल्याण महासंघ की बैठक में संघ के विस्तार पर हुई चर्चा

सरायपाली। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला ईकाई महासमुंद की बैठक वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं सेवक दास दीवान प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारगणों के हित संवर्धन, सुरक्षा एवं संघ के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी 29 अप्रैल चौथे स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किये जाने पर उपस्थित पत्रकारों ने अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता के पहले के दौर एवं अभी में काफी फर्क आ गया है। हमारा काम सच को आईने की तरह दिखाना है। पत्रकारिता के इस सफर में बहुत सी मुश्किलें आयेंगी, इससे न घबरा कर सच को आईने की तरह दिखाते हुए निरंतर आगे बढ़ना है। उन्होंने सभी से एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ते रहने की अपील की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री दीवान ने संघ के उद्देश्य, नीति सिध्दांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों के हित संवर्धन, सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार काम कर रहे हैं। प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। एक परिवार की भांति संघ को आप सभी के सहयोग से चला रहे हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने को लेकर शासन से मांग किये जाने पर भी गहन चर्चा की गई। बैठक का संचालन करते हुए अभय धृतलहरे जिला महासचिव ने पत्रकार साथियों के एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी संघ या संगठन हो एकता में ही बल होता है। उपस्थित सभी पत्रकारगणों ने भी अपने अपने विचारों को साझा किया। इस दौरान मनोज गिरी गोस्वामी को जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। जबकि दीपक पटेल, सुनील कुमार, जगदीश, भरत ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। बैठक के पश्चात् दिलीप गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती मीना गुप्ता के  निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से राजूकीर्ति चौहान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रकाश पटेल संभागीय उपाध्यक्ष, इस्माइल खान जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुनील बरेठ कार्यकारी जिलाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़, गेंददास मानिकपुरी जिलाध्यक्ष महासमुंद, देवराज साहू जिला सचिव, देशराज दास जिला संगठन सचिव, जिला उपाध्यक्ष द्वय गेवेन्द्र काले, इब्राहिम कादरी, सोहेल अकरम ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद, कुंजराम रात्रे, मनोज गिरी गोस्वामी, जीवन ध्रुव, फिरोज खान, गोवर्धन नंदे, दीपक जगत, जीत यादव, अशोक प्रधान, हेमंत ताण्डी, अनिल यादव, अशोक मनहर सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

विकासखण्ड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कल 13 फरवरी को शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में विकासखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इस...

Most Popular