Wednesday, February 11, 2026
Homeमहासमुंदसुशासन के वातावरण में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाला राजिम...

सुशासन के वातावरण में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाला राजिम कुंभ कल्प 2026 श्रद्धा, आस्था और सनातन का संगम, मुख्य मंच पर सजेगी लोक – संस्कृति की भव्य महफिल, सुश्री लिली चौहान की शानदार मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम एक बार फिर धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के विराट संगम का साक्षी बनने जा रहा है। माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 तक राजिम कुंभ कल्प 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष भी कुंभ कल्प का आयोजन नए मेला स्थल चौबेबांधा, राजिम में किया जा रहा है। राजिम कुंभ कल्प आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। संगम क्षेत्र में अलग-अलग अस्थायी कुंड बनाए गए हैं, जहां साधु-संतों के स्नान की व्यवस्था रहेगी।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के मनोरंजन के साथ-साथ लोक-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मुख्य मंच पर प्रतिदिन शाम 5 बजे से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत लोक मंच, कथक, लोक नृत्य, भरतनाट्यम, रामलीला, ओडिसी नृत्य, सुगम संगीत, जसगीत, जगराता, लाफ्टर शो एवं वादन-गायन जैसी अनेक विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची

5 फरवरी को रायपुर से बॉबी मंडल द्वारा सुगम संगीत तथा कुम्हारी के महेश वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोककला मंच की प्रस्तुति दी जाएगी।

6 फरवरी को गाड़ाघाट अतरमरा से घनश्याम साहू एवं बिलासपुर के हिरेन्द्र ठाकुर द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति होगी।

7 फरवरी को बेमेतरा के देवराज मिश्रा और नवागांव चम्पारण के महेश साहू लोक मंच कला की प्रस्तुति देंगे।

8 फरवरी को लोक गायिका आरू साहू की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके अलावा धमतरी के रूपेंद्र साहू (गोलू) तथा रायपुर की सावित्री कहार द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति होगी।
9 फरवरी को रायपुर के ग्रीष्मा आर्ट एंड कल्चर द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं दुर्ग के डिपरापारा से ईश्वर देवांगन एवं कुलेश्वर ताम्रकार लोक मंच की प्रस्तुति देंगे, साथ ही रायपुर की गीतिका चक्रधर द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

10 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा रायपुर की वैष्णवी शर्मा द्वारा भरतनाट्यम तथा पांडुका के एम.के. पांडेय द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

11 फरवरी को कोरबा के कौशल साहू लाफ्टर शो के माध्यम से दर्शकों को गुदगुदाएंगे, वहीं राजनांदगांव की कविता वासनिक द्वारा अनुराग धारा की प्रस्तुति होगी।

12 फरवरी को रायपुर की शिल्पा सिंह द्वारा कथक नृत्य तथा बेमेतरा के संतोष कुमार घोरबंधे द्वारा लोक कलामंच की प्रस्तुति दी जाएगी।

13 फरवरी को रायपुर के मनोज सेन द्वारा लोक छत्तीसगढ़ कार्यक्रम एवं मनेंद्रगढ़ की जसमीत कौर द्वारा जसगीत जागरण का आयोजन किया जाएगा।

14 फरवरी को दुर्ग के राजेंद्र साहू द्वारा लोक मंच कला और भाटापारा के प्रांजल सिंह राजपूत द्वारा भरथरी कला की प्रस्तुति दी जाएगी।

समापन पर अरुण गोविल रहेंगे मुख्य आकर्षण

15 फरवरी को राजिम कुंभ कल्प मेला के समापन अवसर पर रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल मुख्य आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही बिलासपुर की गीतिका द्वारा बांसुरी वादन एवं गायन तथा गरियाबंद के यशवंत भेडिया द्वारा लोक मंच की प्रस्तुति दी जाएगी।
इसी तरम्यता मे सरायपाली से श्रीमती पुष्पलता एस पी चौहान उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जी की सुपुत्री सुश्री लिली चौहान (कथक नृत्यांगना) पी एच डी शोधार्थी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया आयोजक द्वारा उन्हे मोमेटो व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।
इस परफार्मेंस पर उन्होंने कहा की
परफॉर्मेंस के लिए खास धन्यवाद तबला – अवध सिंह ठाकुर गुरुजी, हारमोनियम रोशन भैया, उन्होंने कहा की मेरे इस नृत्य परफॉर्मेंस के लिए मेरा साथ देने और मुझे हिम्मत देने वाले हर एक का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ मैं शानदार मौके और उनके बेहतरीन डंतज़ाम के लिए जाने-माने ऑर्गनाइज़र का दिल से शुक्रिया अदा करती हु । मेरे गुरुओं और मेंटर्स का दिल से शुक्रिया जिनके गाइडेंस और आशीर्वाद ने मेरी कला को आकार दिया और मेरे सफ़र को मजबुत किया । मैं अपने परिवार और दोस्तों का उनके लगातार मोटिवेशन और इमोशनल सपोर्ट के लिए सच में शुक्रगुजार हु, मैं ऑडियंस के प्यार, तालियों और हिम्मत बढाने के लिए भी दिल से शक्रिया अदा करती हूँ – एक आर्टिस्ट के तौर पर यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। एक बार फिर, इस पल को यादगार और खास बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया । इस पूरे कार्यक्रम मे श्रीमती पुष्पलता एस पी चौहान उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा छ ग उपस्थित रही ।।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular