Sunday, February 8, 2026
Homeमहासमुंदपरीक्षा पे चर्चा छात्रों के तनावमुक्त भविष्य की ओर एक सार्थक पहल

परीक्षा पे चर्चा छात्रों के तनावमुक्त भविष्य की ओर एक सार्थक पहल

बसना। विद्यालय स्तर पर भी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने हेतु प्रारंभ की गई “परीक्षा पे चर्चा” श्रृंखला के अंतर्गत वर्ष 2026 में यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साह एवं प्रेरणा के साथ आयोजित किया गया।

संस्था प्रमुख गिरधारी साहू ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से मुक्त कर, उन्हें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं समय प्रबंधन के गुण सिखाना है। परीक्षा पे चर्चा 2026 में देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सहभागिता की।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि “परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, पूरा जीवन नहीं। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरे मन से तैयारी करें।” उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने, नियमित अध्ययन, योग, ध्यान तथा संतुलित दिनचर्या अपनाने की भी सलाह दी।

शिक्षक वीरेन्द्र कुमार कर ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बच्चे देख रहे थे तब प्रधानमंत्री ने गणित के सवालों के उत्तर वैदिक विधियों से त्वरित देने का उल्लेख किया तब हमारे सभी बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए क्योंकि इस क्षेत्र में हमारे विद्यालय द्वारा नियमित रूप से कार्य किया जा रहा है एवं बच्चे त्वरित गणित के बड़े-बड़े सवालों के उत्तर देकर अपनी गणितीय कौशल को बढ़ा पा रहे हैं।

शिक्षिका निर्मला नायक ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2026 निश्चित रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली कदम सिद्ध हुआ।

spot_img
LETEST ARTICLES

फर्जी पत्रकार बनकर पंचायत से वसूली करने का आरोप, सरपंच ने एसपी से की शिकायत

पत्रकारिता की दबंगई दिखा कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले,, पंचायत में वसूली करने वाले युवक पर SP कार्यालय में कानूनी कार्यवाही करने...

Most Popular