Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंददुर्गापालीं वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुती

दुर्गापालीं वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुती

सरायपाली/सागरपाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में वार्षिकोत्सव एवं स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मौना राजकुमार पटेल सरपंच ग्राम पंचायत दुगार्पाली,अध्यक्षता निमंकर पटेल प्राचार्य ,विशिष्ट अतिथि सन्तोषी अग्रवाल जनपद सदस्य बसना,श्रीमती मधु खूंटे सभापति जनपद पंचायत बसना,चितरंजन पटेल अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति ,चंद्रवंशी सरपंच आंवलाचक्का,विश्राम पटेल सांसद प्रतिनिधि विद्यालय प्रबंधन समिति उपस्थित थे


मुख्य अतिथि श्रीमती पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ये होनहार बच्चे ही कल के हमारे देश के भविष्य हैं। इनमें विशिष्ट प्रतिभाएं होती है,जिसे सही मंच व अवसर की आवश्यकता होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में जैसा सोचते हैं व करते हैं वैसा ही भविष्य बनता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, संबलपुरी नृत्य ,छत्तीसगढ़ी नृत्य, छत्तीसगढ़िया रीमिक्स,उरांव नृत्य पर ,सुवानृत्य,पंथी ,बस्तरिया नृत्य प्रस्तुति दी गई। स्टूडेंट्स आॅफ द ईयर का पुरस्कार मुस्कान बंजारा को प्रदान किया गया। विद्यालय के अतिथि व्याख्याता अंगद कुमार अजगर,रामप्रसाद यादव को सम्मान में शाल श्रीफल भेंट किया गया।


2025 में कक्षा में प्रथम 12वीं गायत्री यादव,11वीं सिमरन अनंत,10 वीं खिरसगर यादव,नवमीं स्नेह को सम्मानित किया गया। इस सत्र में सर्वाधिक दिन विद्यालय में उपस्थिति के लिए 12 वीं से जतिन निषाद,11 वीं रागिनी पटेल,10 वीं रीना,9 वीं लीना को चयन किया गया। इस वर्ष क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को चार समूह में सत्यम,शिवम,सुंदरम,मधुरम में विभाजित कर, कबड्डी, बैडमिंटन, वालीबाल, दौड़,शतरंज आदि खेल व केसज्जा,रंगोली,मेहंदी प्रतियोगिता रखी गयी थी, इनके विजेताओं को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शिवप्रसाद पटेल व श्रीमती सीता सिंह ने किया।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular