Thursday, February 5, 2026
HomeBlogजोगनीपाली में रासेयो विशेष शिविर का समापन

जोगनीपाली में रासेयो विशेष शिविर का समापन

सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘नशा मुक्त समाज के लिए युवा’ थीम पर श्रीमती कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम जोगनीपाली में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। इस शिविर में स्वयंसेवकों ने गली मोहल्ले, नाली, मंदिर परिसर, तालाब घाट, पंचायत भवन परिसर, आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर लोगो में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया गया. स्वयंसेवकों का शिविर में स्वास्थ्य जांच हुआ.तथा बागवानी करने की विधि,विधिक एवं साइबर सेल की जानकारी, नशा के दुष्प्रभावों तथा बैकिंग व डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी प्राप्त किये. रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रैली के माध्यम से विविध जन-जागरूक किया गया।

श्रीमती शिवकुमारी चौधरी सरपंच ग्राम पंचायत जोगनीपाली के मुख्य आतिथ्य एवं अनिता पटेल प्राचार्य डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। ध्वज अवरोहण के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में सरिता पटेल सचिव ग्राम पंचायत जोगनीपाली, कामता प्रसाद पटेल संकुल समन्वयक बाालसी, पद्मिनी सतपथी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला जोगनीपाली एवं अंजेला लकड़ा, दिलीप प्रधान, मनोहर सिंह उपस्थित थे। सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान की गई, साथ ही शिविर संगठक कौशल चौधरी, शिविर दलनायक जीतू साहू, उप दलनायक धर्मेन्द्र भोई एवं अन्य दल प्रभारी सोमेश साव, मोजेश कुमार, जावेद नंद, योगिता प्रधान, यशोदा साव को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। मोजेश कुमार श्रेष्ठ दल प्रभारी के रुप में और सुभाष बीशी ,संतोषिनी धवल को रासेयो के विभिन्न गतिविधियो में अधिक सक्रिय भूमिका होने पर श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रुप में सम्मानित होने का गौरव मिला. समापन समारोह में प्राथमिक शाला के सभी विद्यार्थी, स्वयंसेवक एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।शिविर सफलता पूर्वक संपन्न होने पर डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक एवं जितेन्द्र कुमार पटेल, डॉ गजानंद नायक, रमेश कुमार पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया, प्रेरणा प्रधान, अनूपा निषाद, ऋतुराज भोई, माधुरी प्रधान, आशुतोष मालवीय, संजय पटेल, भवानी साहू एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular