Monday, June 22, 2026
HomeBlogसंकुल केंद्र पझरापाली में टीएलएम मेला का आयोजन

संकुल केंद्र पझरापाली में टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। विगत दिनों संकुल केंद्र पझरापाली में संकुल स्तरीय टी एल एम मेला का आयोजन संकुल प्रभारी श्री रविकुमार साहू एवं संकुल समन्वयक श्री किशोर कुमार पण्डा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मेला में संकुल के आश्रित सभी 6 प्राथमिक एवं 2 उच्च प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों द्वारा गणित, अंग्रेजी, विज्ञान/पर्यावरण एवं हिंदी विषयान्तर्गत टी एल एम का निर्माण कर प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर संकुल प्रभारी रविकुमार साहू ने कहा कि टीएलएम के साथ अध्यापन करने पर कक्षा का वातावरण सरल व रुचिकर लगता है एवं बच्चे उत्साह के साथ अध्ययन में मन लगाते हैं। संकुल समन्वयक किशोर कुमार पण्डा ने टीएलएम निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि टीएलएम के द्वारा विषयों की अवधारणा को सरलतापूर्वक स्पष्ट किया जा सकता है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular