Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंदकरनापाली में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया 

करनापाली में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया 

बसना। शासकीय प्राथमिक विद्यालय करनापाली में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्ष, उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण सरपंच मोंगरा कांशीराम दीवान,उप-सरपंच जगेश्वर पटेल एवं उपस्थित पंचों के द्वारा सम्पादित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते संस्था प्रमुख गिरधारी साहू ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें हमारे संविधान, अधिकारों एवं कर्तव्यों की याद दिलाता है। आगे उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रकट किया। तत्पश्चात शिक्षकों में वीरेन्द्र कुमार कर जी ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्योंन्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के महत्व से अवगत कराया। आगे उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। यह हमें समान अधिकार देता है और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में बने इस संविधान ने भारत को एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के युवाओं ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया। स्वच्छता, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं उपस्थित शिक्षिका निर्मला नायक ने इस पावन अवसर पर सभी ग्राम वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नशा नाश की जड़ पर उम्दा उद्बोधन दिया और नशा के विरुद्ध सभी ने संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शामिल भूतपूर्व जनपद सदस्य ताराचंद साहू जी ने भी चरित्र निर्माण पर अपना उद्बोधन दिया साथ ही सभी बच्चों के लिए कापी,पेन मिठाई आदि साथ ही साथ उप सरपंच जगेश्वर पटेल ने भी सभी बच्चों के लिए कापी पेन शीश आदि दिए वहीं पालक में पूनम सिंह साहू (व्याख्याता) ने नगद 500 सौ रूपए शाला परिवार को दिए। कार्यक्रम में शामिल शाला विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, कमल पटेल, हेमचरण सिदार स्वीपर नीरा नेताम कार्तिकमती नेताम कमला नेताम सुलोचना पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंचों में कमल जगत बेलमोती हरिशंकर चौधरी, धनीराम नेताम , मुरली पटेल, लक्ष्मी सिदार के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अंत में प्रधान पाठक गिरधारी साहू जी ने कार्यक्रम की समापन की घोषणा करने से पहले कहा कि आइए, हम सभी मिलकर अपने कर्तव्यों का पालन करें और भारत को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाएँ।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular