Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंदबरेकेल खुर्द में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया पंचायत एवं विद्यालय में हुआ...

बरेकेल खुर्द में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया पंचायत एवं विद्यालय में हुआ ध्वजारोहण

बरेकेल खुर्द। पूरे देश के साथ-साथ हमारे गाँव में भी गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः सबसे पहले पंचायत भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायत सरपंच श्री राजकुमार निराला ने ध्वज फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया गया ।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में भी ध्वजारोहण का आयोजन हुआ। संस्था प्रमुख श्री रामकरण बघेल ने ध्वज फहराया, आंगनबाड़ी केंद्र 2 श्रीमती अक्षय ठाकुर ने ध्वज फहराया, बालक आश्रम शाला में संस्था प्रमुख श्री राजेंद्र ठाकुर, ने ध्वज फहराया,आंगनबाड़ी केंद्र 1 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति अंजनी यादव ने ध्वज फहराया, पूर्व माध्यमिक शाला में संस्था प्रमुख श्री अंतर्यामी प्रधान ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बरेकेल खुर्द के नव निर्वाचित सरपंच श्री राजकुमार निराला, विशेष अतिथि श्री रामप्यारे पटेल शिक्षाविद, श्री कुलदीप प्रधान smc अध्यक्ष पूर्वमाध्यमिक, प्राथमिक शाला SMC अध्यक्ष श्री बलराम पटेल,श्री कुशल प्रसाद ध्रुव smc अध्यक्ष बालक आश्रम,श्रीमति माया यादव उपसरपंच, श्रीमति देवकुँवर साहू पंच,श्रीमति रेखा निषाद पंच, श्रीमति फुलेश्वरी ठाकुर पंच, श्रीमति पदमा पटेल पंच, श्रीमती योगिता निराला पंच,श्री रामलाल बरिहा पंच, श्री रोहिदास मिर्धा पंच, श्री पीताम्बर साहू पंच, श्री अशोक मिर्धा पंच, श्री सीताराम प्रधान सभी को गुलाल और बैच लगाकर स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और सभी प्रतिभागी को पंचायत द्वारा बच्चों को कापी पेन दिया गया और नीलकंठ दिवान शिक्षक द्वारा देशभक्ति गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उद्बोधन में उप सरपंच प्रतिनिधि ने गणतंत्र दिवस पर संविधान के विस्तार से बताया और सभी अतिथियों ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिया आभार प्रदर्शन प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक श्री रामकरण बघेल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री रामकरण बघेल, श्री छन्नूलाल साहू, श्री सुनील कुमार लहरे, श्री नंदकुमार यदु, सहायक शिक्षक, श्रीमती गीता महापात्र सहायक शिक्षक,पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री अंतर्यामी प्रधान, श्री नीलकंठ दिवान, श्री नारायण पटेल, श्री प्रवीण प्रधान शिक्षक,श्रीमती हेमलता साहू शिक्षिका, बालक आश्रम से प्रधान पाठक श्री राजेंद्र ठाकुर, श्रीमति मंजूलता महिपाल, श्री प्रवीण पटेल बालक आश्रम शाला अधिक्षक,एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति अंजनी बाई यादव, श्रीमति अक्षय ठाकुर, एवं मुकेश कुमार मधुकर,रमा जांगडे, कुबेर साहू रोजगार सहायक, एवं गणमान्य नागरिक रूपलाल साहू, रतन साहू, हीरालाल चौहान, गुरुवारु यादव,एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।पंचायत की तरफ से अंत में मिठाइयाँ बाँटी गईं।

पूरा कार्यक्रम शांति और सौहार्द्र के साथ सम्पन्न हुआ।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular