Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंद50 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक पकड़े गए

50 लीटर महुआ शराब के साथ दो युवक पकड़े गए

सरायपाली। मोटरसायकल में महुआ शराब का अवैध रूप से परिवहन कर रहे दो युवकों को पुलिस ने 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक मोटर सायकल हीरो सुपर स्प्लेन्डर क्रमांक सीजी 06 जीई 4943 में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब रख कर सागरपाली की ओर से सरायपाली की ओर जा रहे हंै। सूचना पर पुलिस की टीम ने सरायपाली से सरसींवा जाने वाले मार्ग पर ग्राम केन्दुढार के पास जाकर घेराबंदी की। कुछ समय बाद उक्त नंबर की मोटर सायकल में दो व्यक्ति आते दिखे, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। मोटर सायकल चालक करण अजय पिता जीते राम अजय उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम झालपाली थाना सरायपाली, अपने सामने मोटर सायकल के टंकी के उपर एक हल्का गुलाबी रंग के प्लास्टिक बोरी भरी हुई रखा था तथा मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति दिनेश सिदार पिता फुदू लाल सिदार उम्र 19  वर्ष निवासी ग्राम माधोपाली थाना सरायपाली बीच में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी भरी हुई रखकर बैठा था। पुलिस द्वारा बोरियों की तलाशी ली गई और आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 10 हजार रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular