Thursday, May 7, 2026
Homeमहासमुंदसड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

सरायपाली। सड़क सुरक्षा माह 2026  के उपलक्ष्य में कल 20 जनवरी को शहर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनएचएआई- एटीपीएल औरंग टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।
इस कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल  सरायपाली  से की गई, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओपी ललिता मेहर, थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर  और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टीकमचंद पटेल उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत कंट्रोल रूम एग्जीक्यूटिव नवीन सैनी के द्वारा किया गया। रैली के शुभारंभ से पूर्व आयोजित सभा में उपस्थित सभी अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान एसडीओपी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात संकेतों से संबंधित कुछ रोचक प्रश्न पूछे और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को  पुरस्कृत किया गया।
रैली में आत्मानंद स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और बीएटीपीएल की टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए बच्चों ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें और सीट बेल्ट का करें प्रयोग जैसे नारे लगाकर लोगों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया। इस सफल आयोजन के पीछे बीएटीपीएल औरंग टोलवे लिमिटेड की कोर टीम का कड़ा परिश्रम रहा। कंपनी के मैनेजर पवन प्रशांत सिंह और एचआर मैनेजर कौशिक रॉय ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। वहीं सेफ्टी एक्सपर्ट उमा शंकर और सुखेन रॉय ने तकनीकी बारीकियों और एनएच पर होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव के बारे में बताया। इस दौरान प्रवीण और राहुल ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा स्थानीय ओम हॉस्पिटल की मेडिकल टीम भी अपनी विशेष चिकित्सा दस्ता के साथ पूरी रैली में तैनात रही।

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular