Monday, June 22, 2026
Homeसराईपालीकिसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कामता पटेल

किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कामता पटेल

सरायपाली। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामता पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि धान खरीदी के पूर्व एग्री-स्टैक प्रक्रिया में कई किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र किसान को धान बेचने से वंचित नहीं किया जाएगा और सभी का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
श्री पटेल ने बताया कि मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास व जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरायपाली अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार हर वर्ग के हित में योजनाएं लागू कर रही है, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए खरीफ फसल को सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 समर्थन मूल्य पर खरीदने की योजना हो या महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रोत्साहन राशि, सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभाव दिखा रही हैं और गरीब तबके के लोगों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular