Monday, March 23, 2026
Homeसराईपालीट्रक की ठोकर से बाईक सवार की मौत

ट्रक की ठोकर से बाईक सवार की मौत

सरायपाली। थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम भोथलडीह के पास एक कंटेनर ट्रक की ठोकर से एक मोटरसायकल सवार की मौत हो गई। थाना से मिली जानकारी अनुसार आनंद प्रधान पिता सीताराम प्रधान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भोथलडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह गांव में च्वाइस सेंटर संचालित करता है। कल रविवार को वह अपने मोटरसाइकिल से भोथलडीह आ रहा था और उसके आगे-आगे उसके मामा ससुर सदानंद नायक निवासी ग्राम बेहडीह थाना तेन्दुकोना अपनी मोटरसायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 06 जीएच 7023 से बेहडीही वापस लौट रहे थे। सुबह 10:30 बजे जैसे ही दोनों एनएच-53 पर एचपी पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे कंटेनर वाहन क्रमांक एनएल 01 एबी 2361 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सदानंद के दोनों पैर, दोनों जांघ एवं सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल हाईवे एनएचएआई की एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपी कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular