Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदयूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने बलौदा महाविद्यालय का दल पहुंचा महासमुंद

यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने बलौदा महाविद्यालय का दल पहुंचा महासमुंद

सरायपाली। जिला स्तरीय यूथ रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के 2 सदस्यीय दल महासमुंद पहुंचे। जिसमें 2 बालकों का चयन किया गया है। गौरतलब हो कि 10 नवंबर से 12 नवंबर तक शासकीय अंबेडकर मंगल भवन महासमुंद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवक और उनके प्रशिक्षकों के लिए आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। उक्त शिविर में भागीदारी के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा से जीतू साहू एवं धर्मेंद्र भोई का चयन किया गया है। दल के मार्गदर्शन के लिए महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक कमला दीवान बतौर मेंटर दल के साथ उपस्थित रहेंगे।

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular