Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदरैली निकालकर दिया एड्स जागरुकता का संदेश

रैली निकालकर दिया एड्स जागरुकता का संदेश

सरायपाली। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में डॉ. एल.एस गजपाल रासेयो समन्वयक पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुन्द के दिशा निर्देश तथा डॉ किशोर कुमार तिवारी प्राचार्य डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसेवकों द्वारा श्रीमती कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम बलौदा में एड्स जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से गांव के लोगों को एड्स के प्रति जागरूक रहने व अपने आसपास के लोगों को भी जागरुक करने का संदेश दिया गया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से जीतू साहू, धर्मेन्द्र भोई, सोमेश साव, मोजेश,सूरज,सुभाष बीशी, चूड़ामणि, यशोदा साव, जूली साव, संतोषिनी धवल, भुलेश्वरी, नीतू डडसेना, सागर, झरना रौतिया आदि स्वयंसेवक शामिल हुए।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular