
बसना। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के प्रांगण में भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।
इस दिन सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन को याद करते हुए प्रधान पाठक श्री गिरधारी साहू ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और फिर 500 से ज्यादा रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी इसलिए उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के महत्व को याद दिलाना है इस वर्ष यह दिवस एक भारत ,आत्मनिर्भर भारत थीम पर मनाया जा रहा है जो देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को दर्शाता है ।

आज के दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के सभी बच्चों ने एकता दिवस पर आयोजित एकता दौड़ में भाग लिया सभी बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों का भी गान किया साथ ही साथ बच्चों ने तिरंगा ध्वज को लहराकर राष्ट्र के गौरव का प्रदर्शन किया ।
विद्यालय के बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री बहन कोमल पटेल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रेरक वाक्य का पठन किया।
साथ ही साथ विद्यालय के बाल कैबिनेट की शिक्षा मंत्री जयंती नेताम ने एकता शपथ का पठन सभी बच्चों से करवाया एवं एकता के शपथ के संकल्प को सभी बच्चों ने दोहराया।
पूरा कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कर एवं निर्मला नायक की अगुवाई में संपन्न हुआ एकता दिवस के इस संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन पर ग्राम वासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं प्रसन्नता व्यक्त की।




