Thursday, February 5, 2026
Homeसराईपालीमहाराजा श्री अग्रसेन जी, सिंधी समाज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी...

महाराजा श्री अग्रसेन जी, सिंधी समाज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति अमित बघेल नामक व्यक्ति द्वारा की गई अभद्र, आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कल विरोध प्रदर्शन, होगा पुतला दहन 

सरायपाली। महाराजा श्री अग्रसेन जी, सिंधी समाज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति अमित बघेल नामक व्यक्ति द्वारा की गई अभद्र, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अग्रवाल समाज सरायपाली द्वारा एक कल 29 अक्टूबर को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

उक्त विरोध प्रदर्शन कल 29 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे जय स्तंभ चौक, सरायपाली में अमित बघेल का पुतला दहन कर किया जाएगा।

उसके पश्चात सभी समाजजन शांतिपूर्वक एकत्र होकर जुलूस के रूप में थाना कोतवाली तक जाएंगे,

जहां संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हेतु आवेदन (FIR दर्ज करने) प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठजन, व्यापारीगण, युवा वर्ग एवं नागरिक मर्यादित ढंग से उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular