Thursday, February 5, 2026
Homeरायपुर1 नवंबर को रायपुर आएंगे पीएम मोदी, भारी वाहनों की नो-एंट्री, आप भी देखें...

1 नवंबर को रायपुर आएंगे पीएम मोदी, भारी वाहनों की नो-एंट्री, आप भी देखें पूरा शेड्यूल 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस में राज्योत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है। प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकेर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए है। राजधानी रायपुर से लेकर नवा रायपुर तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जा रहे है। इसके लिए प्रशासन ने भारी वाहनों की नो-एंट्री घोषित कर दी है, वहीं आम लोगों के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है। प्रधान मंत्री मोदी का काफिला माना एयरपोर्ट से नवा रायपुर के कई प्रमुख स्थलों तक जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नया रायपुर कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। खुद एडीजी दीपांशु काबरा ने सुरक्षा की कमान संभाली है, जिनके साथ 5 एडीजी, 12 डीआईजी और 3000 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। 1 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगी।

देखिए पूरा शेड्यूल

दौरा कार्यक्रम के मुताबिक पीएम एक नवम्बर को विशेष विमान से सुबह 9:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। पीएम सुबह 10 से 10:30 तक सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 से 11:30 तक ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन का शुभारंभ करेंगे। सुबह 11:45 से दोपहर 1:15 तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 2:15 तक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम का लोकार्पण करेंगे।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और इस समारोह में शामिल होंगे। वहीं, करीब शाम 4:30 बजे पीएम मोदी रायपुर विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

प्रधानमंत्री का रूट

माना एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-24, स्वागत विहार और कार्यक्रम स्थल तक का रास्ता पूरी तरह सील रहेगा। आम लोगों के लिए भी एयरपोर्ट तिराहा, कायाबांधा, सीबीडी बिल्डिंग रोड, मंत्रालय और मे-फेयर रोड से सेक्टर-24 तक का रास्ता बंद रखा जाएगा। वही राज्योत्सव समारोह में आने वालों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। 16 स्थानों पर पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इन पार्किंग जोनों से लोगों को लाने और ले जाने के लिए 100 ई-रिक्शे चलाए जाएंगे।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular