Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंदसिरबोड़ा स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों में उमंग और सीख का...

सिरबोड़ा स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, विद्यार्थियों में उमंग और सीख का संगम

सरायपाली। शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरबोड़ा के पालक, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें विद्यार्थियों ने मैत्री बाग भिलाई तथा रायपुर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। यह यात्रा केवल न मनोरंजन का माध्यम रही, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और अनुभव का अद्भुत संगम भी बनी।
कार्यक्रम संस्था प्रमुख श्री हीरालाल साहू के नेतृत्व में तथा विद्यालय की शाला प्रबंधन समिति के आग्रह पर आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों के सह संज्ञानात्मक  विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, सभ्यता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को उनके भीतर सजीव करना था। भ्रमण का पहला पड़ाव जैन मंदिर कुम्हारी रहा। यहां बच्चों ने आध्यात्मिकता और शांति का अनुभव किया। शिक्षक श्री धर्मेन्द्रनाथ राणा ने बच्चों को जैन धर्म के तीर्थंकरों तथा उनके उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अहिंसा, सत्य, संयम और आत्मशुद्धि जैसे मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि — धर्म केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। बच्चों को प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों को देखने का अवसर प्राप्त हुआ। जिन जानवरों को वे अब तक केवल पुस्तकों, समाचारों या चलचित्रों में देखते आए थे, उन्हें सामने देखकर उनकी उत्सुकता चरम पर थी।
इस दौरान शिक्षकों श्री महेश कुमार साहू, श्री दिनेश कश्यप एवं धर्मेन्द्रनाथ राणा ने बच्चों के सवालों का उत्तर देते हुए उन्हें जानवरों के स्वभाव, आदतों और संरक्षण से जुड़ी अनेक जानकारियाँ दीं।
इस यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय परिवार विशेष सहयोग रहा। शाला नायक कु. नीता भोई सहित कु. श्वेता कैवर्त, कु. पलक, कु. चेतना, कु. डिंपल एवं अन्य विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा और बहुत कुछ नया सीखने और देखने का अवसर मिला।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular