Thursday, February 5, 2026
Homeरायपुरछत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से मचा बवाल

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से मचा बवाल

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से बवाल मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। संगठन के सदस्यों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का सर तोडा फिर पूरी मूर्ति उखाड़ कर फेंक दी गई। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस शर्मनाक करतूत को किसने अंजाम दिया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आमाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी को भगवान का दर्जा दिया गया है। यहां लोग छत्तीसगढ़ महतारी को धन धान्य की देवी के सामान पूजते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ किए जाने को लेकर मामला गरमा सकता है। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular