Thursday, February 5, 2026
Homeमहासमुंदछग चौहान सेना द्वारा 51 शिक्षक शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

छग चौहान सेना द्वारा 51 शिक्षक शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

सरायपाली। छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा आयोजित स्व. डॉ. पद्मा डड़सेना स्मृति शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 शिक्षक शिक्षिकाओं को क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात स्व डॉ पद्मा डड़सेना जी के छायाचित्र पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, जिनके बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है। शिक्षक ना केवल बच्चों को बेहतर शिक्षा देते है बल्कि उनके भविष्य को संवारने का काम भी शिक्षक करते है।

विधायक चातुरी नंद ने अपने गुरु स्व. डॉ. पद्मा डड़सेना को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और समाजसेवा में जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, वरिष्ठ शिक्षिका डॉ शुभ्रा डड़सेना, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष आर एन आदित्य, चौहान सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उदय चौहान, अधिवक्ता संघ के ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट पुरुषोत्तम पटेल मंचासीन रहे।

कार्यक्रम को राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक डॉ अनिल प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

*कार्यक्रम में इन शिक्षक शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित*

कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा चौधरी, श्रीमती भोजकुमारी पटेल, श्रीमती अमृता पटेल,श्री सरित मांझी, श्री जयंत बारिक, श्री विनोद चौधरी, श्रीमती गीता राय, श्रीमती प्रज्ञा शर्मा, श्री टीकाराम चौधरी, श्री बजरंग लाल यादव, श्री दयानंद चौधरी, श्री अमृतलाल पटेल, श्री अनंतराम पटेल श्री दुष्यंत पटेल, श्रीमती पुष्पा परेस्वर, श्री धर्मेंद्रनाथ राणा, श्री हेमन्त चौधरी श्री उमाशंकर पटेल, श्रीमती किरण पटेल,अंजनी चौहान,श्री पंचानन साहू, श्री कौशल साहू,तरवती पटेल, पुसपंजली चौधरी, दया नायक, राधा पटेल, स्मिता साहू, केशव साहू, उत्तम साहू, रिवाराम वर्मा, पुष्पा परेश्वर, धर्मेंद्रनाथ राणा, जयंत बारिक, कशेत्रपाल भोई,अंजनी चौहान,श्री पंचानन साहू, श्री कौशल साहू,तरवती पटेल, पुसपंजली चौधरी, दया नायक, राधा पटेल, स्मिता साहू, केशव साहू, उत्तम साहू रिवाराम वर्मा, पुष्पा परेश्वर, धर्मेंद्रनाथ राणा, जयंत बारिक, कशेत्रपाल भोई सहित कुल 51 शिक्षक शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

*कार्यक्रम में इनका रहा विशेष योगदान*
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, चौहान सेना के ब्लाक अध्यक्ष कैलाश तांडी, घुरउ चौहान, तन्मय पंडा, कृष्णा चौहान, केवरा चौहान, विभीषण चौहान, ओमप्रकाश चौहान, ईश्वर चौहान, दुष्यंत साहू, जयंत यादव, शिवम् चौहान सहित चौहान सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

spot_img
LETEST ARTICLES

नवागढ़ में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन

सरायपाली। संकुल स्रोत केंद्र समग्र शिक्षा टीएलएम नवागढ़ में संकुल स्तरीय (शिक्षण-अधिगम सामग्री) मेला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के...

Most Popular