Monday, June 22, 2026
HomeBlogखम्हारपाली में दिया गया नेवता भोज

खम्हारपाली में दिया गया नेवता भोज

सरायपाली। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारपाली में ग्राम प्रमुख माल गुजार स्व. श्री रवि शंकर साहू के एकादशकर्म कार्यक्रम में उनके छोटे भाई गोरेलाल साहू के द्वारा नेवता भोज कार्यक्रम रखा गया। शाला परिवार ने नेवता भोज के लिए साहू परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक लोकेश कुमार पात्र,सहायक शिक्षक प्रशांत कुमार साहू, हेमसागर नाग एवं बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular