Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंददो अलग अलग मामलों में 57 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दो अलग अलग मामलों में 57 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बसना। थाना अन्तर्गत दो अलग- अलग मामलों में पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कारवाई की गई है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन स्कूटी क्र. CG04 OK 2036 में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखकर जगदीशपुर से बसना मार्ग में परिवहन करने वाला है. सूचना पर पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर रेड किया, एक व्यक्ति बसना की ओर आते दिखा जो अपने वाहन के आगे पैरदान में दो बैग रखा था जिसे रोककर नाम पता पुछने पर अपना नाम भागीरथी उर्फ मिथुन कोसरिया पिता बसंत कोसरिया उम्र 35 वर्ष निवासी सावित्रिपुर थाना सांकरा का होना बताया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पहले अवैध शराब रखने के संबंध मे पुछताछ किये व संदेही से पुलिस पार्टी, गवाहन की तलाशी लिवाने के बाद संदेही के बैग व वाहन की तलाशी ली गई जिसपर वाहन के आगे पैरदान में रखे काला रंग के बैग के अंदर 04 प्लास्टिक झिल्ली में, आसमानी नीला काला रंग के बैग के अंदर 03 प्लास्टिक झिल्ली मे एवं वाहन स्कुटी के डिक्की के अंदर 03 प्लास्टिक झिल्ली में हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब रखे मिला। प्रत्येक झिल्ली में पांच लीटर कुल 50 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब होना पाया गया

इसी तरह दूसरे मामले में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक महिला अपने बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर उक्त जगह में रेड कार्यवाही किया, जहां एक महिला मनटोरी कालसा पति तिजराम कालसा उम्र 30 वर्ष निवासी भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना अपने कब्जे में रखे 07 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कारवाई की गई है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular