Monday, June 22, 2026
HomeBlogस्कूल से चावल चोरी करने वाला एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्कूल से चावल चोरी करने वाला एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के एक शासकीय स्कूल में चावल चोरी के एक मामले में जोबी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।दरअसल मामला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगोई की है। प्रधान पाठक हेमंत कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितंबर की सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे तो स्कूल भवन के दो कमरों के ताले टूटे मिले। वहीं स्कूल के प्रधान पाठक कक्ष और अतिरिक्त कक्ष में रखी चार बोरी चावल में से दो बोरी गायब थीं। खोजबीन के दौरान एक बोरी पास ही दीवान किनारे सकरा (कोलकी) में पड़ी मिली, जबकि लगभग 50 किलो वजन की एक बोरी जिसकी कीमत लगभग 700 रुपये थी उसे चोर हो गई थी।

 

चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर ने मामले में अपराध क्रमांक 500/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर आज 14 सितंबर को आरोपी आत्मजीत राठिया पिता जगसिंह उम्र 43 वर्ष निवासी नगोई को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगिया और 50 किलो चावल से भरी जूट की बोरी जिसकी कुल कीमत लगभग 1550 रुपये आंकी गई. पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular