
सरायपाली। 13 सितंबर दिन शनिवार को न्यायालय सरायपाली नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत की उक्त 04 खण्डपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयको के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन मामले, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे। उक्त मामलों के अलावा राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, परक्राम्य लिखत अधि0 की धारा-138 के अधीन परिवाद पर संस्थित मामले, मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामले तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-135 (क) के तहत विद्युत चोरी के मामले, सिविल मामले भी नियत किये गये थे। उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए सरायपाली न्यायालयों में प्रकरणों का निराकरण किया गया।
इसी प्रकार खण्डपीठ क्रमांक 01 श्रीमती वंदना दीपक देवांगन प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में प्री-लिटिगेषन संबंधीत मामलों में विद्युत से संबंधित 01 प्रकरण में 51,000/-, ट्रांसफर डिक्री के 05 प्रकरण में निराकरण किया गया एवं मोटर दावा दुर्घटना के 10 प्रकरणों 1,60,90,000 रुपये का निराकरण किया गया।

खंडपीठ 02 श्री पंकज आलोक तिर्की दुतीय अपर सत्र न्यायाधीश सरायपाली के न्यायालय में आर्बिटेशन के कुल 05 प्रकरण 32,74,148 रुपये एवम 03 mact में 45,00,000 रुपये, वन विभाग के 06 प्रकरणों में 14,400 रुपये का निराकरण किया गया।
खंडपीठ क्रमांक 03 श्री वैभव घृतलहरे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 04 प्रकरणों में 5,46,000 रुपये, दाण्डिक के 09 प्रकरण , शिविल के 1 प्रकरण में 3,00,000 रुपये एवम समरी 379 में 43,300 रुपये तथा खंडपीठ क्रमांक 1 श्री विनय कुमार साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरायपाली से
तथा खंडपीठ क्रमांक 04 श्री विनय कुमार साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट सरायपाली के न्यायालय में धारा 138 के 05 प्रकरणों में 21,67,114, समरी 121 प्रकरणों 23,200 रुपये, प्रिलिगेशन के 09 प्रकरणों में 4,47,487/- राशि साथ निराकरण किया गया।




