Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदरजत जयंती पर क्विज़ व भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रजत जयंती पर क्विज़ व भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

सरायपाली। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली में रजत जयंती समारोह के अंतर्गत क्विज़ एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।क्विज़ प्रतियोगिता का विषय था “25 सालों में छत्तीसगढ़”। इसमें राज्य के गठन से लेकर अब तक की यात्रा, संस्कृति, शिक्षा, खेल, उद्योग और प्रमुख उपलब्धियों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और राज्य के गौरवशाली इतिहास व प्रगति की जानकारी साझा की।

 

भाषण प्रतियोगिता का विषय था “मेरे सपनों का छत्तीसगढ़”। छात्रों ने अपने जोशीले शब्दों के माध्यम से भविष्य के छत्तीसगढ़ की तस्वीर प्रस्तुत की—एक ऐसा राज्य जो शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल विकास, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी हो।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि “ऐसी प्रतियोगिताएँ न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उन्हें राज्य की उपलब्धियों और चुनौतियों से भी अवगत कराती हैं। युवा पीढ़ी ही आने वाले कल के छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।”

निर्णायक मंडल ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया और आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित करने की घोषणा की।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular