
बसना। ब्रेन और नसों से जुड़ी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, सरायपाली में अब हर गुरुवार को न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली मरीजों को परामर्श देंगे। ओपीडी की शुरुआत 25 जून 2026 से होगी।
दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मिलेंगे डॉक्टर

डॉ. वैभव धवली MBBS, MS, MCh (Neurosurgery) हैं और मिनिमली इनवेसिव एंड एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त हैं। वे 25 जून से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड IDBI बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेंगे।
आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क इलाज
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा संचालित इस ओपीडी में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों तक नहीं जाना पड़ेगा।
पंजीयन के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9303623130, 7773086100, 9174335366




