
महासमुंद। आज जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद (DCC) की बैठक संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आयोजित की गई थी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, प्रदेश भर में बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों का गठन होना है। इसी क्रम में महासमुंद जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया तेज करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत कर ब्लॉक अध्यक्षो, मंडल अध्यक्षो तथा प्रमुख नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र में कमेटी गठन के निर्देश दिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन कमेटियों के गठन की निगरानी के लिए जिलावार प्रभारी नेताओं की नियुक्ति की है। जिस पर महासमुंद के लिए नियुक्त प्रभारी हितेंद्र ठाकुर (पूर्व जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार) भी बैठक में मौजूद थे। अभी 2 दिन पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं महासमुंद जिले के 2 विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में जाकर इन कमेटियों के गठन की समीक्षा की है। जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत इन गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। इसका उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशो को बताते हुए प्रभारी ने कहा की प्रदेश कांग्रेस का स्पष्ट निर्देश है की बूथ, पंचायत तथा वार्डो में जाकर सर्वसम्मति से ही कमेटी का गठन करना है तथा इस निर्देश का ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है। वहीं पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा है कमेटी के गठन की प्रक्रिया गंभीरता के साथ करना है, यह कमेटी ही चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस के इस निर्देश का पालन करते हुए मुझे जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव जो भी जिम्मेदारी देंगे मैं उसे पूरा करूंगा। बैठक का संचालन खिलावन बघेल ने तथा आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिंहा, देवनाथ साहू, श्रीमती अन्नु चंद्राकर, करण दिवान, दाऊलाल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, मंडल अध्यक्ष अमर चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनम बंसोड, दिव्येश चंद्राकर, जसबीर ढिल्लों, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, ढेलू निषाद, मिन्दर चावला, गोपी तारक, अमन चंद्राकर, जयश्री दास, वीरेन्द्र चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष सचिन गायकवाड, सुनील चंद्राकर, हार्दिक सोना, डॉ एजाज नकवी, जावेद चौहान, शकील खान, राजू साहू, बसंत चंद्राकर, तुलसी साहू, टोमन सिंह कागजी, मनोहर ठाकुर, महेंद्र साहू, हर्षित चंद्राकर, इमरान कुरेशी, दिनेश दुबे, संतोष धीवर, राजेश सिंहा, राजा सोनी, जावेद जाफरी, छन्नू साहू, प्रशुन चंद्राकर, तुलसी देवदास, आशीष दीवान, अंजोर ठाकुर, सविता ठाकुर, एडिशन ठाकुर, आकाश चंद्राकर, दुर्गेश यादव, सेवाराम साहू आदि उपस्थित थे।




