Wednesday, June 17, 2026
Homeमहासमुंदभूमि गाइडलाईन दर कम करने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री को ज्ञापन

भूमि गाइडलाईन दर कम करने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री को ज्ञापन

सरायपाली। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत जिला महासमुंद के अधीन सरायपाली उप पंजीयक कार्यालय में सन् 2025 -2026 में भूमि संबंधी बजार मूल्य गाइडलाईन दर में मूल्य अधिक होने के कारण आमजन मानस को भूमि की रजिस्ट्री कराने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, भारतीय किसान यूनियन ( सा.) एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, पंजीयन मंत्री एवं कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित करते हुए भूमि का विक्रय मूल्य कम कर गरीब जनता को सुविधा दिए जाने की मांग की है।
प्रेस विज्ञप्ति में श्री यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गाइडलाईन दर में कमी की गई है, लेकिन सरायपाली उप पंजीयक कार्यालय में अभीतक गाइडलाईन दर में कोई कमी नहीं की गई है। उन्होंने अन्य जिलों की तरह महासमुंद जिला उप पंजीयक कार्यालय सरायपाली में भी भूमि संबंधी बाजार मूल्य गाइडलाईन दर में कमी करने की मांग की है, ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके।

spot_img
LETEST ARTICLES

अग्रवाल हॉस्पिटल बसना में 24/7 प्रसूति सुविधा, नॉर्मल डिलीवरी ₹5100 और सिजेरियन ₹11,000 में

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 24/7 सेवाएं शुरू की हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिलाओं के...

Most Popular