Sunday, April 26, 2026
Homeमहासमुंदराष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास निंदनीय -- प्रखर अग्रवाल कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय...

राष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास निंदनीय — प्रखर अग्रवाल कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए प्रखर

सरायपाली। वैश्विक स्तर पर आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कथित रूप से कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए कृत्यों के विरोध में आज रायपुर में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया गया। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, जिसमें महासमुंद जिले से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल भी सरायपाली क्षेत्र के अपने युवा साथियों के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि विश्व पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने का कोई भी प्रयास अत्यंत निंदनीय है। हिंदुस्तान के सम्मान से ऊपर हमारे लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का कार्य किया गया, वह उनकी सोच और मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने आगे कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव मैदान में खड़ा रहेगा। यदि कोई भी ताकत भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगी तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

spot_img
LETEST ARTICLES

रायपुर में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2025-26 का भव्य आयोजन 

महासमुंद/रायपुर।  नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक...

Most Popular