Thursday, February 26, 2026
Homeमहासमुंदखटखटी के बच्चों ने किया प्राथमिक शाला-करनापाली का शैक्षणिक भ्रमण,मध्यान्ह भोजन भी किया 

खटखटी के बच्चों ने किया प्राथमिक शाला-करनापाली का शैक्षणिक भ्रमण,मध्यान्ह भोजन भी किया 

बसना। शासकीय प्राथमिक शाला खटखटी बसना के विद्यार्थियों द्वारा आज 24 फरवरी 2026 को शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बसना विकास खण्ड के दूरस्थ अंचल में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस भ्रमण में कक्षा 5 वीं अध्ययनरत एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय, जवाहर उत्कर्ष, एकलव्य आवासीय विद्यालय की तैयारी कर रहे बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

संस्था प्रमुख गिरधारी साहू ने बच्चों का आत्मीय स्वागत किया साथ ही विद्यालय में चल रहे तमाम नवाचारों, गतिविधियों का अवलोकन कराया।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वहां की कक्षा व्यवस्था, पुस्तकालय, टीएलएम सामग्री, दीवार लेखन, खेल सामग्री एवं शिक्षण विधियों का अवलोकन किया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर नए-नए ज्ञान अर्जित किए। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं उन्हें नियमित अध्ययन, स्वच्छता और अनुशासन का महत्व बताया।

विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण से बहुत कुछ नया सीखा और अपने अनुभव साझा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

 

 

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय खटखटी के प्रधान पाठक ऋषिकेश साहू ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा एवं सीखने की रुचि में वृद्धि होती है। साथ ही उपहार स्वरूप बच्चों के लिए ढ़ेर सारी मिठाई जलेबी मध्यान्ह भोजन में परोसे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षकगण वीरेन्द्र कुमार कर, निर्मला नायक एवं पालकों का विशेष सहयोग रहा।

spot_img
LETEST ARTICLES

भूमि गाइडलाईन दर कम करने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री को ज्ञापन

सरायपाली। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत जिला महासमुंद के अधीन सरायपाली उप पंजीयक कार्यालय में सन् 2025 -2026 में भूमि संबंधी बजार मूल्य गाइडलाईन दर...

Most Popular