Monday, February 23, 2026
Homeमहासमुंदवार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पुरस्कार वितरण सह स्नेह सम्मेलन

वार्षिकोत्सव के द्वितीय दिवस पुरस्कार वितरण सह स्नेह सम्मेलन

सरायपाली। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह के द्वितीय दिवस पर पुरस्कार वितरण सह स्नेह सम्मेलन अत्यंत गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सुसज्जित मंच, उत्साहित विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती वंदना एवं राज्य गीत के साथ हुआ, जिससे वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर उठा। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महोदया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरला कोसरिया, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मोगरा पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद , श्री चंद्रकुमार पटेल, अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति सरायपाली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती पुष्पलता चौहान, श्रीमती कुमारी भास्कर, श्री संजय शर्मा, श्री विपिन उपोवेजा, श्री स्वर्ण सिंह सलूजा, डॉ. प्रकाश पटेल, श्री धनेश नायक, श्री प्रमोद सागर, श्री विदित धनानियां, श्री प्रखर अग्रवाल, श्री विद्याचरण चौधरी, श्री कन्हैया लाल पटेल,श्री भूपेश सलूजा, श्री धर्मेंद्र ठाकुर, श्री सिन्हा,श्री गुंजन अग्रवाल , डॉ. पीतांबर साहू, कु भूमिसूता वैष्णव तथा श्री अविनाश सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्राचार्य महोदय द्वारा उद्बोधन एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों तथा सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रसंघ अध्यक्ष भूमिसूता वैष्णव ने विद्यार्थियों की ओर से मांग प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विकासोन्मुख सुझाव रखे।

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में क्षेत्रीय विकास, उच्च शिक्षा के विस्तार एवं युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर विशेष जोर दिया। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती सरला कोसरिया ने नारी सशक्तिकरण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं, प्रावीण्य सूची तथा छात्रसंघ में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों के उत्साह और आत्मविश्वास ने पूरे परिसर को गौरवान्वित कर दिया।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी गीत एवं नृत्य ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संचालन कु. आकांक्षा पुरोहित ने कुशलता से किया, जिससे कार्यक्रम में निरंतर ऊर्जा और आकर्षण बना रहा।

महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. चंद्रिका चौधरी, सहायक प्राध्यापक हिंदी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन छात्र संघ अध्यक्ष कु. भूमिसूता वैष्णव ने की।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular