
बसना। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड बसना के संकुल केंद्र ढूटीकोना में आज दिनांक 18 फरवरी को संकुल स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा निर्मित नवाचारी शिक्षण-अधिगम सामग्री का प्रदर्शन करना एवं शिक्षण को अधिक रोचक, सरल एवं प्रभावी बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मेले में विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने गणित, भाषा, पर्यावरण अध्ययन एवं FLN आधारित आकर्षक एवं उपयोगी TLM का प्रदर्शन किया।

शिक्षकों द्वारा चार्ट, मॉडल, खेल आधारित सामग्री, गतिविधि आधारित सामग्री एवं स्थानीय संसाधनों से निर्मित शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की गई, जिससे बच्चों के सीखने में रुचि बढ़ेगी और अधिगम स्तर में सुधार होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य श्याम कुमार भोई जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि TLM बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा वे खेल-खेल में सीखते हैं।
इस अवसर पर उत्कृष्ट TLM प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र,पेन एवं डायरी साथ ही प्रतिभागी बच्चों को कापी पेन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य, श्याम कुमार भोई हाई स्कूल ढूटीकोना, इंदल कुमार पटेल(संकुल समन्वयक ढूटीकोना), धनेश्वरी अजेय (एच एम ढूटीकोना), गिरधारी साहू (प्रधान पाठक शास. प्राथ. शाला करनापाली), सालिकराम टण्डन (प्रधान पाठक PS कुसमुर), उर्मिला साहू (प्रधान पाठक PS सागुनडीह), नंदराम साहू (सहा.शिक्षक ढूटीकोना), रमशीला साहू (प्रधान पाठक PS भंवरचुवां)प्रमोद मेहेर (सहा.शिक्षक भंवरचुवां तु. ),रुकमणी चौहान टिकेंद्र सिदार (सहा.शिक्षक कांशीपाली), ज्योत्सना प्रधान (शिक्षिका एम एस भंवरचुवां),राजराम दीवान (शिक्षक एम एस ढूटीकोना),शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे। संकुल स्तर से उत्कृष्ट TLM शिक्षक प्राथमिक स्कूल कुसमुर तथा एम एस ढूटीकोना का चयन कर विकास खण्ड बसना के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम में सी डी बघेल नवभारत संवाददाता, भूतपूर्व सरपंच भूकेल की उपस्थिति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




