Monday, June 22, 2026
HomeBlogचकरदा में मनायी गई शाकंभरी जयंती

चकरदा में मनायी गई शाकंभरी जयंती

सरायपाली। ग्राम चकरदा में मां शाकंभरी जयंती एवं माता सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें धार्मिक आस्था के साथ-साथ शिक्षा, नारी सम्मान और सामाजिक सुधार का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम की अगुवाई  प्रकाश पटेल अध्यक्ष बानीगिरोला उपसभा अनंत कुमार पटेल, कार्य अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, संयोजक ननकी पटेल तथा आॅडिटर अमृत लाल पटेल (फुलझर राज) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत मरार समाज की कुलदेवी मां शाकंभरी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। माता को साग-सब्जी, फल-फूल एवं शक्ति प्रसाद अर्पित कर दीप यज्ञ किया गया। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी समृद्धि उत्पादन समिति के माध्यम से ग्राम को नशा मुक्त ग्राम बनाने की सर्वसम्मत मांग उठी। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ी को नशे के अंधकार से बचाकर शिक्षा, संस्कार और संस्कृतियों की रोशनी में आगे बढ़ाया जाएगा। अंत में आयोजक मंडल की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान ग्राम की होनहार बेटी कुमारी तेजस्विनी को 80 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से ज्योति कुमार ठेठवार संयोजक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, रघु पटेल सदस्य, शिव पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि, मोहनलाल पटेल सलाहकार, तुलाराम पटेल कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष,  सुखराम पटेल सदस्य, अजीत पटेल सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular