Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदव्हीएसके ऐप की अनिवार्यता के विरोध में सहायक शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

व्हीएसके ऐप की अनिवार्यता के विरोध में सहायक शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सरायपाली। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश एवं जिला के मार्गदर्शन के अनुरूप फेडरेशन सरायपाली के द्वारा आॅनलाईन उपस्थिति के लिए व्हीएसके ऐप की अनिवार्यता के विरोध में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चौहान ने बताया कि फेडरेशन का विरोध आॅनलाइन उपस्थिति या मॉनिटरिंग व्यवस्था के सिद्धांत से नहीं, बल्कि शिक्षकों के निजी मोबाइल में व्हीएसके ऐप के अनिवार्य इंस्टॉलेशन के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से शिक्षकों की निजी जानकारी की गोपनीयता, साइबर सुरक्षा व डेटा लीक होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही तकनीकी समस्याएँ, स्मार्टफोन की अनुपलब्धता एवं ग्रामीण-वनांचल क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी गंभीर विषय हैं। श्री चौहान ने कहा कि फेडरेशन ने मांग की है कि जब तक डेटा सुरक्षा, स्पष्ट दिशा-निर्देश एवं विभागीय उत्तरदायित्व तय नहीं हो जाते, तब तक व्हीएसके ऐप का क्रियान्वयन स्थगित रखा जाए अथवा इसके लिए विभागीय उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक सचिव अंगद बारीक, कोषाध्यक्ष कमलेश निराला, उपाध्यक्ष रोशन भोई, कार्यकारिणी सदस्य जयप्रसाद लोहा आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular