Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंद51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 31 दिसम्बर से, तैयारी जोरों पर,27 दिसम्बर से  03 जनवरी...

51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 31 दिसम्बर से, तैयारी जोरों पर,27 दिसम्बर से  03 जनवरी तक पुस्तक मेले का भी होगा आयोजन

सरायपाली। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायपाली द्वारा क्षेत्रवासियों के सहयोग से व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, एवं राष्ट्र के नव निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्र के शौर्य समृद्धि हेतु 31 दिसम्बर से 03 जनवरी 2026 तक 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन एवं 27 दिसम्बर से 03 जनवरी तक पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया है।
ट्रस्टीगणों ने बताया कि 31 दिसम्बर को 1008 महिलाओं के द्वारा मंगल कलश एवं भव्य शोभा यात्रा होगी। वहीं 01 जनवरी को प्रात: 08:30 बजे देवस्थापना एवं वेदी पूजन कर यज्ञ प्रारंभ होगा। दोपहर 03 बजे युगसंगीत व प्रज्ञा पुराण तथा सायं 05 बजे डाक्यूमेन्ट्री फिल्म के द्वारा आओ गढंÞे संस्कारवान पीढ़ी के बारे में बताया जायेगा। इसी कड़ी में 02 जनवरी को पुन: निर्धारित समय में ही यज्ञ व प्रज्ञा पुराण के साथ सायं काल में अखण्ड ज्योति एवं माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी हेतु मातृ श्रद्धांजली संकल्प एवं दीपमहायज्ञ होगा। 03 जनवरी को महायज्ञ की पूणार्हुति एवं शांतिकुंज हरिद्वार के ऋषिपुत्रों की विदाई होगी। यज्ञ के दौरान गुरुदीक्षा के साथ-साथ पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारंभ, कर्णक्षेदन, यज्ञोपवीत, विवाह, जन्मदिवस, विवाह दिवस इत्यादि समस्त संस्कार नि:शुल्क किये जायेंगे। संस्कार करवाने हेतु पूर्व पंजीयन कराना होगा।
इस महायज्ञ के आयोजन की तैयारी जोरों से चल रही है। स्थानीय वरिष्ठ परिजनों के द्वारा गांव-गांव, घर-घर में संपर्क कर प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है। सिंगबहाल एवं चारभांठा के परिजनों द्वारा यज्ञ हेतु समीधा की तैयारी, अन्नघट वितरण एवं एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा हेतु 1008 कलशों को सजाकर तैयार कर लिया गया है। यज्ञ शाला एवं 51 वेदी का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है, जिसे बरमकेला, सरिया एवं सागरपाली के परिजनों द्वारा पूर्ण किया गया है। भोजनशाला, जवांरा, पार्किंग, साहित्य स्टॉल इत्यादि का कार्य तीव्रता से किया जा रहा है।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular