Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदबिजली विभाग के ठेका कर्मचारी से मारपीट व गाली-गलौज, एफआईआर दर्ज न होने से...

बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी से मारपीट व गाली-गलौज, एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित व परिवारजन परेशान

सरायपाली। ग्राम चनाट में बिजली विभाग के एक ठेका कर्मचारी के साथ मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज का गंभीर मामला सामने आया है।  पीड़ित कर्मचारी ने चनाट निवासी एक व्यक्ति के विरूद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी भंवरपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित कर्मचारी गनपत सिदार पिता संतराम सिदार उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम रजपालपुर ने भंवरपुर चौकी में दिये शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि विगत 20 दिसंबर को ग्राम चनाट में वह विद्युत लाईन सुधार संबंधी शासकीय कार्य के लिए गया था, जहाँ पर करण सिंह पटेल पिता रमेश पटेल अपने स्कूटी में बिठाकर लाईन सुधार कराने के बहाने ग्राम पंचायत चनाट लेकर गया। वहाँ जाकर उसने कर्मचारी के साथ मारपीट किया और अश्लील गाली गलौज व जातिसूचक गाली गलौज करते हुए मेरा लाईन कैसे काट दिया कहकर पुन: मारपीट किया। गनपत किसी तरह वहाँ से जान बचाकर भागा और अपने घर पहुँचकर कनिष्ठ यंत्री को इसकी जानकारी दी। इसके पश्चात् पुलिस चौकी भंवरपुर में 21 दिसंबर को अपनी शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित गनपत ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने भंवरपुर चौकी में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने का उन्होंने आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज न होने से वे और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज किये जाने और दोषियों पर एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular