Tuesday, June 23, 2026
Homeमहासमुंद7 लीटर महुआ शराब व 200 किलोग्राम लाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग...

7 लीटर महुआ शराब व 200 किलोग्राम लाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार आबकारी विभाग की कार्यवाही

सरायपाली। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब निर्माण और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत 16 दिसम्बर को संयुक्त टीम के द्वारा सरायपाली वृत्त के ग्राम बाराडोली में कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण सिदार पिता दिलीप सिदार के पास से 7 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमत 1400 रु और 200 किलोग्राम लाहन कीमत 10000 रूपये को जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं 34(1) (क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध कायम किया गया। उक्त कार्रवाई में सराईपाली वृत्त के आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग के साथ सांकरा के उपनिरीक्षक हृदय कुमार तिरपुड़े और अन्य स्टाफ शामिल थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

अग्रवाल हॉस्पिटल में अब रोजाना मिलेंगे सुप्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. वैभव धवली   दिमाग, रीढ़ की हड्डी और नसों...

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में अब दिमाग, रीढ़ की हड्डी एवं नसों के रोगों के सुप्रसिद्ध न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली प्रतिदिन उपलब्ध...

Most Popular