Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदरामेश्वर चक्रधारी को जॉइंट कोऑर्डिनेटर की मिली जिम्मेदारी

रामेश्वर चक्रधारी को जॉइंट कोऑर्डिनेटर की मिली जिम्मेदारी

महासमुंद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अपनी नई OBC टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें महासमुंद जिले के युवा नेता डॉ. रामेश्वर चक्रधारी को जॉइंट कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची में उनका नाम दूसरे नंबर पर है। यह नियुक्ति AICC के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी अधिकृत सूची में प्रकाशित हुई है।

इस सूची में देशभर के कुल 60 सदस्यों को स्थान मिला है, जिनमें 6 लोगों को जॉइंट कोऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी श्रेणी में डॉ. रामेश्वर चक्रधारी को शामिल किया गया है, जो महासमुंद जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।प्रदेश और जिले में खुशी की लहररामेश्वर चक्रधारी को जॉइंट कोऑर्डिनेटर बनाए जाने की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे महासमुंद के लिए बड़े सम्मान के रूप में देखा है और कहा है कि उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता और मेहनत को पार्टी ने उचित पहचान दी है।

 

कांग्रेस संगठन को मिलेगा मजबूत नेतृत्व

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई जिम्मेदारी के बाद चक्रधारी राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करेंगे। उनके अनुभव और जमीनी पकड़ से पार्टी को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

AICC की सूची में शामिल 6 जॉइंट कोऑर्डिनेटर

डॉ. जी. मुरली मोहन यादव

 

डॉ. रामेश्वर चक्रधारी

 

श्री आशीष कुमार

 

श्री पंकज लोधा

 

श्री अस्रार नियाज़ी श्री संदीप पाल धनगर कांग्रेस की ओर से जारी की गई यह सूची राष्ट्रीय संगठन में नए ऊर्जावान नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular