Monday, June 22, 2026
HomeBlogघोड़ाधार बिंझवार समाज के सदस्यों ने सीएम साय से की मुलाकात

घोड़ाधार बिंझवार समाज के सदस्यों ने सीएम साय से की मुलाकात

सरायपाली। शिशुपाल राज घोड़ाधार बिंझवार समाज के सदस्यों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की और उनसे शिशुपाल पर्वत घोड़ाधार में मंदिर निर्माण करवाने एवं आने के लिए आग्रह किया। इस पर सीएम साय ने भी जल्द ही आने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर भी बिंझवार समाज के साथ मौजूद रहीं। सीएम से मुलाकात करने वालों में युवा प्रभाग के प्रदेश सचिव संजय बरिहा, शिशुपाल राज के लाट सभापति शंकर लाल बरिहा, उपाध्यक्ष संतोष बरिहा, कोषाध्यक्ष हिराधर बरिहा, सचिव मकरधवज बरिहा, मीडिया प्रभारी सुभाष बरिहा, वरिष्ठ समाज सेवक मधुसूदन बरिहा, युवा समाज सेवक सुबरन बरिहा, उपाध्यक्ष पूर्णचंद बरिहा आदि मौजूद थे।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular