
महासमुंद/बसना। राज्य स्तरीय जवाहर नवोदय विद्यालय स्व. आंकलन नि: शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम 2025-26 (चतुर्थ वर्ष) का वृहद आयोजन उपरांत प्रतिभावान परीक्षार्थियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कविता प्राण लहरे (विधायक बिलाईगढ़), अध्यक्षता श्रीमती पिली बाई एकादशिया साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा), अतिविशिष्ट अतिथि सुश्री रत्ना थवाईत (विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह), विशिष्ट अतिथि श्रीमती मोहन कुमारी साहू (सभापति जिला पंचायत जांजगीर चांपा), श्री रितेश रमण सिंह जी (जनपद सदस्य बिर्रा),श्री कृष्ण कुमार पटेल (व्याख्याता जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
उक्त सभी अतिथियों की उपस्थिति में ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला-करनापाली के होनहार छात्र प्रियांश साहू पिता पूनम सिंह साहू (व्याख्याता हायर सेकेण्डरी घरजरा बिलाईगढ सारंगढ़) का चयन छठवें स्थान प्राप्त कर 6000₹ नगद राशि साथ ही मोमेंटो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधान पाठक गिरधारी साहू ने छात्र प्रियांश साहू को बधाई शुभकामनाएं देते हुए बताया कि परीक्षा आयोजन के पूर्व प्रधान पाठक के अलावा शिक्षक वीरेन्द्र कर, निर्मला नायक,पूनम सिंह साहू, गंगाधर नेताम, ओमप्रकाश पटेल,लक्षीराम साहू, ऋषिकेश पटेल, भुनेश्वर साहू, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे सर,ए बी ई ओ लोकेश्वर सिंह कंवर,बी आर सी सी अनिल सिंह साव सर आदि द्वारा उत्साह वर्धन के लिए सम्मिलित सभी विद्यार्थियों के लिए इनाम घोषित किया गया था।
फलत: आज नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए स्पेशल शिक्षक वीरेन्द्र कुमार कर और छात्र प्रियांश साहू, साथ ही पालक कल्याणी पूनम सिंह साहू की मेहनत और लगन ने रंग लाई।
उक्त चयन से शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, सदस्य गंगाधर नेताम, लक्षीराम साहू, भुनेश्वर साहू ऋषिकेश पटेल, विद्यालय के शिक्षिका निर्मला नायक,विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना बद्री विशाल जोल्हे,ए बी ई ओ लोकेश्वर सिंह कंवर बीआरसीसी अनिल सिंह साव के साथ साथ ग्रामीणजनों ने भी बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है ।




