Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदखड़ी ट्रक से 200 लीटर डीजल की चोरी, रिपोर्ट दर्ज 

खड़ी ट्रक से 200 लीटर डीजल की चोरी, रिपोर्ट दर्ज 

महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के ढांक टोल प्लाजा के पास बीते रात खड़ी ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ढांक टोल प्लाजा के पास 3 नवंबर को ड्राइवर को नींद आने पर वह कंटेनर को रोड किनारे खड़ी कर सो गया। इस बीच किसी ने उसकी गाड़ी से डीजल चुरा लिया। बिहार में छपरा जिले के रहने वाले अशोक राय ने थाने में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई। उसने बताया कि वह ड्रायवर है। अशोक ट्रक कंटेनर में अंक्लेश्वर गुजरात से सामान लोड कर कलकत्ता जा रहा था।

3 नवंबर की रात लगभग 2:30 बजे नींद आने पर वह नेशनल हाईवे-53 पर ढांक टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोड किनारे खड़ा कर अंदर ही सो गया था। सुबह 6 बजे उठकर देखा, तो उसके कंटेनर की टंकी का ढक्कन खुला था। टंकी में डीजल नहीं था। लगभग 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया था। इसकी कीमत 20 हजार रुपए है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular