
महासमुंद। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा 9 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम वन काष्ठागार, पिथोरा में आयोजित की जाएगी। पूर्व वर्षों से मिले प्रोत्साहन से उत्साहित होकर इस वर्ष नए कलेवर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विस्तार देते हुए कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है, जिसमें छग के सुप्रसिद्ध कवि मीर अली मीर रायपुर एवं हास्य कवि कृष्णा भारती भाटापारा शिकायत करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता साहित्य शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देने वाली शख्सियतों का सम्मान करना है। वहीं कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किए जाएंगे।

प्रथम सत्र पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक एवं द्वितीय सत्र 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी।
कार्यक्रम में प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद लोकसभा, श्री अरविंद स्वास्थ्य अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ, राम अवतार तिवारी संपादक दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच विशिष्ट अतिथि, एतराम साहू जिला अध्यक्ष भाजपा महासमुंद, देवेश निषाद नगर पंचायत अध्यक्ष पिथौरा, रामदुलारी सिन्हा सभापति जिला पंचायत महासमुंद, स्वराज करुण साहित्यकार, नीरज गजेंद्र वरिष्ठ पत्रकार, मनोज मिश्रा प्रदेश सचिव छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ, सत्यनारायण अग्रवाल अध्यक्ष भारत भारत स्काउट गाइड संघ पिथोरा, आशीष शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष पिथौरा, नीलकंठ साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष पिथौरा ग्रामीण एवं द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल बसना विधानसभा विधायक, अध्यक्षता अरविंद अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ, अतिविशिष्ट अतिथि योगेश्वर राजू सिंह विधायक विधानसभा महासमुंद, द्वारकाधीश यादव विधायक खल्लारी विधानसभा, चातुरी नंद विधायक सरायपाली विधानसभा, उषा पुरुषोत्तम अमृत लहरी जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा, ब्रह्मानंद पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा, कृष्णानंद दुबे वरिष्ठ पत्रकार, रत्नेश सोनी अध्यक्ष प्रेस क्लब महासमुंद, उमेश दीक्षित साहित्यकार, करण सिंह दीवान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिथौरा, जनाब खान जिला महासचिव छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार संघ आदि उपस्थित रहेंगे।




