Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदबच्चों ने गणितीय कौशल का प्रदर्शन किया

बच्चों ने गणितीय कौशल का प्रदर्शन किया

बसना। छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव (रजत जयंती समारोह) जिला महासमुंद के द्वितीय दिवस शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के बच्चों ने मंच पर अपने गणितीय कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर सुसज्जित शिक्षा विभाग जिला महासमुंद के स्टॉल पर बच्चों की गणितीय कौशल का कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार डी ईओ विजय कुमार लहरे डीएमसी रेखराज शर्मा सहायक संचालक एन के सिन्हा ए पी सी सम्पा बोस बी आर सी महासमुन्द जागेश्वर सिन्हा आदि जिले के सभी अधिकारियों अतिथियों ने बच्चों के गणितीय कौशल का निरीक्षण किया। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के बच्चों ने शिक्षक वीरेंद्र कुमार कर की अगुवाई में राज्योत्सव समारोह में सभी अतिथियों के सम्मुख गुणा भाग वर्ग वर्गमूल परिमाप क्षेत्रफल आदि पर आधारित ईबारती सवालों का मौखिक 30 सेकण्ड से भी कम समय में उत्तर दिया। गणितीय कौशल युक्त कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली से कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों में जयंती नेताम, कोमल पटेल, प्रियांश साहू एवं दीपेश चौधरी ने भाग लिया।

बच्चों के त्वरित उत्तर देने की क्षमता एवं गणितीय कौशल ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी अतिथियों ने मुक्त कण्ठ से शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के बच्चों के गणितीय दक्षता देखकर को प्रोत्साहित किया।

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समारोह महासमुंद में विकास खण्ड बसना के सुदूर अंचल में बसे करनापाली विद्यालय द्वारा गणितीय कौशल युक्त कार्यक्रम प्रस्तुत करने हेतु विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर कंवर एवं बीआरसी अनिल साव प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली गिरधारी साहू शिक्षिका निर्मला नायक समस्त पालक एवं ग्रामीणजन करनापाली सभी बन्धुओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular