Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदमुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत 5 स्टार प्राप्त शास.प्राथ. शाला सिरशोभा का मूल्यांकन...

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत 5 स्टार प्राप्त शास.प्राथ. शाला सिरशोभा का मूल्यांकन किया गया

सरायपाली। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत 5 स्टार प्राप्त शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में 31 अक्टूबर को भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन किया गया। जिसके तहत 60 बिंदुओं में ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि की गई। जिसके तहत विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन,विद्यार्थियों की सीखने की दक्षता का मूल्यांकन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।इस अभियान के माध्यम से अभिभावकों, शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों और ग्राम समुदाय को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ा गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, सीखने के स्तर, शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग, बच्चों के लिए उपलब्ध भौतिक सुविधाओं और विद्यालय के वातावरण का सामूहिक मूल्यांकन किया गया।

इस अवसर पर मुस्कान पुस्तकालय और किचन गार्डन का निरीक्षण भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि और व्यवहारिक शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा।साथ ही अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को गाइड प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भौतिक सत्यापन एवं मूल्यांकन अधिकारी के रूप में कैलाशचंद्र पटेल संकुल समन्वयक अमरकोट, एसएमसी अध्यक्ष अनीता भोई, उपाध्यक्ष सरस्वती चौहान,नीलमणि चौहान,पालक पदमा यादव, प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक एवं बच्चों के साथ पालकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने किया।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular