Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदचिरायु दल ने लौटायी एक और चेहरे की मुस्कान

चिरायु दल ने लौटायी एक और चेहरे की मुस्कान

सरायपाली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के द्वारा 0 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में स्वास्थ्य जांच किया जाता है इसी तारतम्य में स्वास्थ्य अधिकारी के विशेष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश अनुसार तथा बी एम ओ डॉ. कुणाल नायक के मार्गदर्शन में चिरायु दल ने राजाडीही के आंगनवाड़ी में जांच के दौरान भूपेश निराला पिता टीकेलाल निराला हृदय रोग से पीड़ित होने की आशंका जताई। बच्चे को उच्च जांच हेतु रायपुर ले जाया गया। जहां भूपेश हृदय रोग से ग्रसित पाया गया। चिरायु दल ने तत्परता दिखाते हुए भूपेश का ऑपरेशन रायपुर के एक निजी अस्पताल में निशुल्क कराया। आज भूपेश पूरी तरह से स्वस्थ है एवं दूसरे स्वस्थ बच्चों की तरह जीवन यापन कर रहा है। उसके परिवार ने प्रसन्न होते हुए चिरायु दल को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनुपा दास, डॉ. राजेश सिंह, डॉ.जनक कुमार जेरी, डॉ जयश्री उमेश डडसेना फार्मासिस्ट भीष्म प्रताप राणा लैब टेक्नीशियन परमेश्वर सेन उसत पटेल तथा एएनएम सुनीता साव एवं देवकी पटेल का विशेष योगदान रहा।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular