Monday, March 23, 2026
Homeमहासमुंदसरायपाली में भी अब मिलेगी संगीत की शिक्षा, दिसंबर से खुल रहा है संगीत...

सरायपाली में भी अब मिलेगी संगीत की शिक्षा, दिसंबर से खुल रहा है संगीत महाविद्यालय

सरायपाली। शहर में संगीत शिक्षा के क्षेत्र में यह एक नए युग की शुरुआत हो रही है। नगर के बस्ती सरायपाली वार्ड में प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद के द्वारा मान्यता प्राप्त (पंजी. क्र.एम.पी.274) मां वीणापाणि संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ होने जा रहा है। संगीत शिक्षा के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे लेकर स्थानीय संगीत प्रेमियों में खुशी की लहर है।

महाविद्यालय के संचालक जन्मजय नायक उपाध्यक्ष वंदे मातरम् सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संगीत हमारी संस्कृति की आत्मा है। बचपन की लोरी से लेकर आज की धुनों तक संगीत ने हर पीढ़ी को जोड़ा है। संगीत महाविद्यालय इसे आगे बढ़ाने, नई पौध को संगीत से अवगत कराने तथा संगीत कला को संरक्षित रखने का एक प्रयास है। यह न केवल संगीतकारों को शिक्षा देगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक धरोहर को भी समृद्ध करेगा। संगीत के क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही अंचल के युवा प्रतिभाओं, विद्यार्थियों तथा हर वर्ग को अपने कौशल को निखारने का एक अच्छा मंच मिलेगा। स्कूल के बाद अपने बच्चों की दिनचर्या में संगीत की शिक्षा शामिल करने पर विचार कर रहे माता-पिता तथा पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक विकल्प के तौर पर स्थानीय स्तर पर ही संगीत शिक्षा उपलब्ध हो सकेगा।

संगीत शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखने वाले इस महाविद्यालय के प्राचार्य शुकनाथ चौहान ने बताया कि संगीत, सृष्टि का एक अलौकिक एवं अद्भुत विद्या है। यह महाविद्यालय हमारे युवाओं को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगा। इस महाविद्यालय का मुख्य उद्देश्य शास्त्रीय, लोक और आधुनिक संगीत के क्षेत्र में प्रशिक्षित प्रतिभाओं को तैयार करना है।इस महाविद्यालय में संगीत की विभिन्न विधाओं जैसे गायन, वादन और नृत्य के पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है और दिसम्बर से कक्षाएँ प्रारंभ होंगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मो. नं 9131171909 एवं 8641060868 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

spot_img
LETEST ARTICLES

Most Popular