Monday, June 22, 2026
Homeमहासमुंदज्वेलरी शॉप से 60 हजार के गहनों की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद 

ज्वेलरी शॉप से 60 हजार के गहनों की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद 

सरायपाली। नगर के जय अम्बे ज्वेलर्स में गहने देखने के बहाने किसी अज्ञात ने 60 हजार के ज्वेलरी की चोरी करने का मामला सामने आया है।

थाना से मिली जानकारी अनुसार दुकान के संचालक मनोज अग्रवाल पिता मदनलाल अग्रवाल उम्र 47 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया है की

वह जय अम्बे ज्वेलर्स का संचालन करता है।17/10/2025 को लगभग 11:00 बजे अपने ज्वेलरी दुकान में स्टाफ विद्या, प्रहलाद तथा पुत्र यश अग्रवाल के साथ दुकान में बैठा था लगभग 11:45 बजे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा देखने से पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति आसमानी कलर का फुल टी शर्ट पहने हुए था, जो ट्रे में रखे सोने का एक जोड़ी लटकन वजन लगभग 6 ग्राम से अधिक कीमती 60,000/ रूपये को देखने के बहाने चोरी कर लिया है।

चोरी गये जेवर लटकन में JAJ का होलमार्क लगा है। सीसीटीवी फुटेज देखने व स्टाक मिलाने के बाद दुकान के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

spot_img
LETEST ARTICLES

निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर ने करनापाली स्कूल में बांटे कॉपी-पेन पिछले सत्र की उपलब्धियों पर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,...

बसना। ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में निलेन्द्र ऑटो केयर के प्रोप्राइटर निलेन्द्र पटेल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढेर सारी...

Most Popular