Thursday, May 7, 2026
Homeमहासमुंदमगधा यादव समाज ने स्व.श्री ध्रुव मलिक(संरक्षक)को दी श्रद्धांजलि 

मगधा यादव समाज ने स्व.श्री ध्रुव मलिक(संरक्षक)को दी श्रद्धांजलि 

सरायपाली। मगधा यादव समाज सरायपाली के तत्वाधान में ग्राम खपरीडीह में विकासखंड स्तरीय आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में विकासखंड स्तरीय नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह के आय-व्यय प्रस्तुतीकरण एवं समीक्षा बैठक पर विचार-विमर्श किया गया। सामाजिक गतिविधि एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यों के लिए योजना बनाई गई। जिसमें शिक्षा, सामाजिक सद्भाव, युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, सामाजिक गतिविधियों एवं जातिगत (रावत) त्रुटि से केंद्र सरकार के लाभ से वंचित समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में मगधा यादव समाज के संरक्षक स्व.श्री ध्रुव मलिक (गुरुजी) के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संरक्षक सुकलाल थापा,ब्लॉक अध्यक्ष हीराधर बगर्ती, कार्यकारी अध्यक्ष फकीर कठार, देवलभाठा शाखा सभा अध्यक्ष कृष्टो टाणी, प्रांतीय सचिव दुर्वादल दीप, जिला सचिव ओम प्रकाश छत्रपति, ब्लॉक सचिव लखपति यादव, शाखा सभा देवलभाठा सचिव सुरेंद्र भोई, शाखा सभा पोड़ागढ़ सचिव संपत कुमार बाग, शाखा सभा देवलभांठा कोषाध्यक्ष बिम्बाधर बांक, प्रकाश यादव,राधेश्याम यादव, सुभाष चंद्र यादव,शिव यादव एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

 

 

 

spot_img
LETEST ARTICLES

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में NICU-PICU के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती, 25 बेड की आधुनिक सुविधा

बसना, महासमुंद - बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात और बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए NICU और PICU यूनिट हेतु अनुभवी मेडिकल...

Most Popular